जनमत पार्टी के नेता शिवचन्द्र कुशवाह एमाले में प्रवेश
काठमांडू, ५ अक्टूबर । गत वैशाख १० गते सम्पन्न उप निर्वाचन में जनमत पार्टी की ओर से बारा निर्वाचन क्षेत्र नं. २ में उम्मेदवार रहे शिवचन्द्र कुशवाह नेकपा एमाले पार्टी में प्रवेश किए हैं । जनमत पार्टी के लिए बारा जिला के प्रभावशाली नेता के रुप में परिचित कुशवाह को आज बिहिबार नेकपा एमाले अध्यक्ष केपीशर्मा ओली, पार्टी उपाध्यक्ष ईश्वर पोखरेल, महासचिव शंकर पोखरेल, नेकपा एमाले मधेश प्रदेश इन्चार्ज योगेश भट्टराई जैसे नेताओं ने एमाले में स्वागत किया ।
वैशाख १० गते सम्पन्न उपनिर्वाचन में कुशवाह जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के साथ पराजित हो गए थे । जनमत पार्टी प्रवेश करने से पहले वह नेकपा माओवादी केन्द्र में थे । कुशवाह वि.सं. २०६४ साल में बारा से ही संविधानसभा सदस्य के रुप में निर्वाचित हुए थे । उस समय वह माओवादी में पोलिटव्युरो सदस्य भी थे ।
चुनावी टिकट के लिए पिछली बार जनमत पार्टी में प्रवेश करनेवाले कुशवाह ने दावा किया है कि बारा–२ से पराजित होने के पिछे पार्टी अध्यक्ष सीके राउत का ही हाथ है । यही मतभेद के कारण कुशवाह जनमत पार्टी में निष्क्रिय थे । ऐसी ही पृष्ठभूमि में वह एमाले प्रवेश किये हैं । उधर जनमत पार्टी का कहना है कि कुशवाहा को अनुशासन की कारवाई के तहत पहले ही पार्टी से निकाल दिया गया है ।

