Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में “धर्मान्तरणको धन्दा” यानी धर्मान्तरण का व्यापार नामक पुस्तक का विमोचन

 

काठमाण्डू, 7 ऑक्टोबर । विश्व हिन्दू परिषद नेपाल द्वारा आज राजधानी में पुस्तक विमोचन का आयोजन किया गया । धर्मान्तरण के संदर्भ में खोज एवं अनुसंधान मूलक पुस्तक “धर्मान्तरणको धन्दा” यानी धर्मान्तरण का व्यापार का लोकार्पण एक भव्य समारोह में किया गया । पुस्तक नेपाली भाषा मे लिखी गई है । पुस्तक के लेखक श्री मोहन श्रेष्ठ ‘स्पात’ तथा प्रकाशक श्री संतोष आचार्य हैं । समारोह के प्रमुख अतिथि प्रज्ञा प्रतिष्ठान के पूर्व उपकुलपति श्री जगमान गुरुंग थे ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप –अमेरिका का अंतिम १६ में प्रवेश

पुस्तक के प्रकाशक श्री संतोष आचार्य ने प्रकाशकीय धारणा रखते हुए कहा कि जब जब दुर्गा पूजा व तिहार पर्व नजदीक आता है तब तब हिन्दू विरोधी तत्व विभिन्न प्रकार का आरोप प्रत्यारोप लगाने में सक्रिय हो जाते हैं ।
वक्ताओं ने कहा कि धर्मान्तरण का धंधा आज से नहीं बल्कि मल्ल काल से चलता आ रहा है । जबसे नेपाल धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र हुआ है तब से धर्मान्तरण व्यापार में तेजी आ गयी है। पुस्तक में किस तरह गरीब हिंदुओं को धर्म परिवर्तन कराया जाता है उसकी विस्तृत खोज मुलक जानकारी दी गयी है।
इस अवसर पर पुस्तक का लेखक श्री प्रकाश श्रेष्ठ को सँस्था के प्रमुख श्री जितेन्द्र सिंह तथा प्रमुख अतिथि जी ने सम्मानित भी किया ।

यह भी पढें   महाभारत और रामराज्य का जनकः ‘पौराणिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में एक विश्लेषण’ : अजय कुमार झा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed