राजेश्वर नेपाली जी के स्मृति में काव्यात्मक श्रद्धांजलि सभा आयोजित
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। प्रेस स्वतंत्रता सेनानी बरिष्ठ पत्रकार तथा साहित्यकार राजेश्वर नेपाली जी के स्मरण में मैथिली साहित्यकार सभा जनकपुरधाम द्वारा शनिवार को नेपाल पत्रकार महासंघ के सभाकक्ष में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित की गयी।इस श्रद्धांजलि सभा का मुख्य अतिथि मधेश प्रदेश के प्रदेश सभापति राम चंद्र मंडल थे। इस अवसर उन्होंने कहा कि राजेश्वर नेपाली एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे।वे नेपाल में प्रजातंत्र स्थापना के लिए छात्रजीवन से ही सक्रिय थे।अपनी ओजस्वी कविता तथा पत्रकारिता के माध्यम से प्रजातंत्र आन्दोलन को आगे बढ़ाने का काम किए। राजतंत्र के विरोध में समाचार संप्रेषण के कारण उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। राजतंत्र के निरंकुश यातना का शिकार होना पड़ा था। प्रजातंत्र सेनानी विशेश्वर प्रसाद कोइराला, गणेशमान सिंह, भद्रकाली मिश्र, महेन्द्र नारायण निधि, रामनारायण मिश्र सहित कई नेताओं के सानिध्य में रहे। वे लोकमत हिन्दी समाचार पत्र के संपादक तथा प्रकाशक भी थे। नेपाल हिन्दी साहित्य सम्मेलन की संस्थापक अध्यक्ष भी थे। वे नेपाल में 19वार हिन्दी सम्मेलन करवा चुके थे।जनकपुरधाम बौद्धिक समाज सहित कई संस्थाओं का गठन कर राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्व के जीवनी पर कार्यक्रम आयोजित करते थे।वे हिंदी, मैथिली तथा नेपाली के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार भी थे। उन्हे नेपाल तथा भारत के दर्जनों संघ संस्थाओं द्वारा पुरस्कार से नवाजा जा चुके हैं। अरविंद कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर किशोरी साह,वरिष्ठ अधिवक्ता युगल किशोर लाल, साहित्यकार रेवती रमण लाल,राम सागर पंडित,रोशन जनकपुरी, राघवेंद्र साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। काव्यात्मक श्रद्धांजलि सभा मेंभारत से आए उर्दू तथा मैथिली शायर कमरुद्दीन नदाफ तथा मैथिली तथा हिन्दी साहित्यकार अरूण माया को मैथिली साहित्यकार सभा जनकपुरधाम द्वारा सम्मानित किया गया।इस श्रद्धांजलि सभा में दो दर्जन से अधिक कविओं ने राजेश्वर नेपाली के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर कविता के माध्यम से श्रद्धांजलि दी।



