Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब कोशी प्रदेश में मध्यवधि चुनाव निश्चित हैः कार्की

 
हिक्कमत कुमार कार्की फाइल तस्वीर

विराटनगर, ७ अक्टूबर । कोशी प्रदेश में मुख्यमन्त्री पद से इस्तीफा देते हुए हिक्कत कुमार कार्की ने दावा किया है कि यहां अब मध्यवधि चुनाव निश्चत है । उनका कहना है कि यहाँ के प्रमुख राजनीतिक शक्ति जो अडान में हैं और जो अंकगणीत का खेल चल रहा है, उससे स्पष्ट होता है कि अब यहां मध्यवधि चुनाव निश्चित है ।
नेता कार्की ने कहा– ‘परिस्थिति जटिल है, जो अंक गणीत है, वह और जटिल है, इसको नजर अन्दाज करते हैं तो हम लोग मध्यवधि चुनाव में पहुँच जाएंगे । ४० सिटवाली नेकप एमाले है, हमारे साथ सहकार्य करनेवाला दल है । दूसरी ओर गठबन्धन में शामील दल है, उसके पास भी स्पष्ट बहुमत नहीं है । यही हम लोग फंस रहे हैं, अगर इस अंक गणीत को नजर अन्दाज करते हैं तो हम लोग मध्यवधि चुनाव में पहुँच जाएंगे । यही चाहत और मांग हैं तो नेकपा एमाले डर कर भागनेवाला नहीं है ।
लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय आवश्यकता, प्रदेश की आवश्यकता, आर्थिक अवस्था और जनचाहना पुनः चुनाव के पक्ष में नहीं है । उन्होंने आगे कहा कि ऐसी परिस्थिति में वर्तमान प्रदेशसभा सुरक्षित करने के लिए भी वह त्याग कर सकते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *