सेती नदी में नहाते वक्त बालक लापत्ता !

काठमांडू, ७ अक्टूबर । नहाते समय सेती नदी में दो बालक लापत्ता हो गए हैं । घटना डोटी जिला जिला दिपायल सिलगढी नगरपालिका–४ स्थित सेती पुल की है । स्थानीय पिपल्ला बाजार के ८ वर्षीया खुशी प्रजापति और दो वर्षीय सिद्धार्थ देउवा नदी में नहा रहे थे । लापत्ता दोनों बच्चों की खोजी जारी है । पुलिस कहा है कि खोजी के लिए नेपाल पुलिस और स्थानीयबासी परिचालित हैं ।

