Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोशी के मुख्यमन्त्री ने दिया इस्तीफा, भावी मुख्यमन्त्री में थापा और आङ्वो का दावा

 

विराटनगर, ७ अक्टूबर । कोशी प्रदेश के मुख्यमन्त्री हिक्कमत कुमार कार्की ने पद से इस्तीफा दिया है । प्रदेशसभा में उनके पक्ष में बहुमत ना होने के कारण कार्की पद से हट गए हैं । कार्की नेकपा एमाले कोशी प्रदेश पार्टी संसदीय दल के नेता हैं । आज आयोजित प्रदेशसभा बैठक को सम्बोधन करते हुए उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है ।
कार्की संविधान की धारा १६८ उपाधारा ३ अनुसार मुख्यमन्त्री पद में नियुक्त हुए थे । लेकिन उनको प्रदेशसभा में विश्वास का मत नहीं मिल सका । अब संविधान की उपधारा ५ बमोजिम मुख्यमन्त्री चयन किया जाएगा । उक्त धारा अनुसार प्रदेशसभा में बहुमत प्राप्त करनेवाले कोई भी प्रदेशसभा सदस्य मुख्यमन्त्री बन सकते हैं । इस धारा अनुसार अब मुख्यमन्त्री बनने के लिए पार्टी संसदीय दल के नेता होना आवश्यक नहीं है, प्रदेशसभा के कोई भी सदस्य बहुमत जुटाकर मुख्यमन्त्री बन सकते हैं ।
नयां मुख्यमन्त्री के लिए सत्ताधारी गठबन्धन से नेपाली कांग्रेस और नेकपा माओवादी केन्द्र दोनों ने दावा किया है । नेपाली कांग्रेस से पूर्वमुख्यमन्त्री तथा पार्टी संसदीय दल के नेता उद्धव थापा ने ही पुनः दावा किया है । इधर नेकपा माओवादी केन्द्र की ओर से इन्द्रबहादुर आङ्बो ने दावा किया है । थापा और आङ्वो दोनों ने पत्रकारों से यह दावा किया है । लेकिन कोशी प्रदेश में भावी मुख्यमन्त्री कौन बनेंगे, यह अभी तय नहीं हुआ । कोशी प्रदेश को लेकर केन्द्र तक राजनीतिक भूकंप है । प्रधानमन्त्री लगायत शीर्ष नेता इसी विषय को लेकर राजनीतिक भौगदौड में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *