प्रधानमन्त्री प्रचण्ड और नेकपा समाजवादी के नेता नेपाल बीच भेट
काठमांडू, ७ अक्टूबर । प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ और नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री माधव कुमार नेपाल के बीच भेटवार्ता हुई है । प्रधानमन्त्री कार्यालय सिंहदबार में दो नेताओं के बीच सम्पन्न भेंट में सरकार को प्रभावकारी कैसे बनाया जाए, इस विषय को लेकर विचार–विमर्श हुई है ।
भेटवार्ता के बाद पत्रकारों से अध्यक्ष नेपाल ने कहा कि समाजवादी मोर्चा की ओर से धनगढी में आयोजन होनेवाला आससभा, सरकार की गतिविधि, विभिन्न नियुक्ति आदि विषय को लेकर वार्ता हुई है । नेता नेपाल से मिलने से पहले आज ही प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने नेकपा एमाले के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के साथ भी भेटवार्ता किया था ।

