Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पत्नी को मार कर पति ने किया आत्महत्या !

 
सांकेतिक तस्वीर

दाङ ७ अक्टूबर । तुलसीपुर–९ बेलुवा में पति–पत्नी मृत अवस्था में मिल गए हैं । इलाका पुसि कार्यालय तुलससीपुर के पुलिस निरीक्षक नवराज केसी के अनुसार त्रिवेणी गांवापालिका–४ फलावाङ के २६ वर्षीय सुशील भण्डारी और शारदा नगरपालिका–१२ के २१ वर्षीया पवित्रा डाँगी को आज शनिबार सुबह मृत पाया गया है । वे दोनों पति–पत्नी के रुप में किराये के रुप में रहते थे ।
दो महीने पहले सुशील और पवित्रा ने शादी किए थे । दैनिक मजदूरी कर जीवन निर्वाह करते थे । पुलिस ने कहा है घटना की प्रकृति और घटनास्थल में प्राप्त सुसाइट नोट के अनुसार सुशील ने पवित्रा की और बाद में खूद ने आत्महत्या की है, ऐसी आशंका है । बताया गया है कि आवश्यक अनुसंधान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *