Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमावर्ती महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु चल रहे निःशुल्क ब्यूटीशियन कोर्स की समाप्ति

 


माला मिश्रा वरीय संवाददाता जोगबनी ( सीमा क्षेत्र ) । 56वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल बथनाहा द्वारा सीमावर्ती गांव में नियमित रूप से कौशल विकास प्रशिक्षण जैसे निःशुल्क बेसिक कंप्यूटर कोर्स, इलेक्ट्रीशियन कोर्स, निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण और निःशुल्क ब्यूटीशियन कोर्स चलाया जाता है । 20 सितंबर को कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में उर्दू प्राथमिक विद्यालय घूरना में सीमावर्ती महिलाओं के लिए 30 दिवसीय निःशुल्क ब्यूटीशियन कोर्स का शुभारंभ कराया गया जिसका 26 अक्टूबर को कराया गया समापन। यह कोर्स प्राथमिक विद्यालय घूरना (उर्दू) में उषा बुटीक फारबिसगंज शाखा द्वारा घूरना गांव में ही चलाया गया, जिससे कि सीमावर्ती महिलाएं सुविधाजनक तरीके से अपने गांव में ही रहकर कोर्स को संपन्न कर सके ।
मौके पर उपस्थित समस्त महिला प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए 56वीं के द्वतीय कमान अधिकारी कस्तूरी लाल ने कहा कि सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व के मूल ध्येय वाक्य के साथ सशस्त्र सीमा बल आप सभी के सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। इस प्रशिक्षण को करवाने का मूल उद्देश्य है कि आप सभी आत्मनिर्भर बनें और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करें। मैं यहां उपस्थित समस्त महिला प्रशिक्षुओं को कोर्स के सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि आप सभी कोर्स के उपरांत भी नियमित रूप से अभ्यास करते रहेंगे और अपने पड़ोसियों को सिखाएंगे । कार्यक्रम में दुल्हन सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला प्रतिभागियों को पुरिस्कृत किया गया। तथा कोर्स में शामिल महिला प्रतिभागियों को द्वितीय कमान अधिकारी श्री कस्तूरी लाल द्वारा सम्मान पूर्वक कोर्स समापन का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित उषा बुटीक फारबिसगंज शाखा की मैनेजर श्रीमती सविता कुमारी द्वारा कोर्स के दौरान पढ़ाए गए विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में बताते हुए कहा गया कि यह कोर्स आप सभी के जीवन में आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगा और आप लोग कभी भी कोर्स से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हमारे संस्थान में आकर निःशुल्क परामर्श ले सकते हैं।
इस अवसर मो. एहसानुर्शीद, प्राचार्य, प्राथमिक विद्यालय घूरना(उर्दू) एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा एसएसबी द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की काफी सराहना की गई।
कार्यक्रम में 56वीं वहिनी जी. कंपनी घूरना के कंपनी प्रभारी निरीक्षक प्रवीण प्रभाकर, उषा बुटीक की प्रशिक्षिका श्रीमती प्रियंका कुमारी, महिला प्रशिक्षु, स्थानीय ग्रामीण, एसएसबी के महिला व पुरुष कार्मिक उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com