Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रभु साह द्वारा जंगली जानवर को नियंत्रित करने की मांग

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। जंगली जानवर को नियंत्रित करने तथा किसानों को फसल क्षति पूर्ति की मांग सरकार से की हैं। पूर्व मंत्री तथा आम जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु साह ने देवाही गओनआहई नगरपालिका के टिकुलिया -पिपरा,गोनाही तथा धरहरी में दशहरा, दीपावली तथा छठ पर्व के अवसर पर आयोजित शुभकामना आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए कही है। उन्होंने कहा कि रौतहट जिला के सभी गांवों में नीलगाय, जंगली सूअर,बंदर किसानों को करोड़ों रूपए की फसल को क्षति कर रहे हैं। सरकार इन जानवरों को नियंत्रित करें तथा किसानों को क्षति फसलों का मुआवजा दें। उन्होंने आगे कहा कि भंसार का 45प्रतिशत कमीशन बंद हो। कालाबाजारी सामान सशस्त्र प्रहरी बल द्वारा पकड़ने पर इनको इनाम स्वरूप दिया जाता है।इससे आम नागरिक परेशान हो रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *