Thu. Oct 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री प्रचण्ड तथा अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के विशेष सहायक लाउबाचर के बीच मुलाकात

 

काठमांडू, मंसिर २१– प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और दक्षिण एशिया के लिए अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की वरिष्ठ निर्देशक इलिन लाउबाचर के बीच मुलाकात हुई है ।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की विशेष सहायक समेत रही लाउबाचर प्रधानमन्त्री प्रचण्ड से मिलने के लिए आज सुबह (गुरुवार) बालुवाटार स्थित उनके निवास पर पहुँची थीं ।
इस मुलाकात में दोनों देश के बीच के सम्बन्ध को और ज्यादा मजबूत बनाने और द्विपक्षीय सहकार्य को भी और बढ़ाने के विषय में चर्चा हुई । यह जानकारी प्रधानमन्त्री के सचिवालय ने दी है ।
लाउबाचर बुधवार को ही काठमांडू आई थी । काठमांडू आते ही उन्होंने परराष्ट्रमन्त्री एनपी साउद, प्रधानसेनापति प्रभुराम शर्मा और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शंकरदास बैरागी से मुलाकात की थी ।
लाउबाचर भारत स्थित अमेरिकी दूतावास में भी सैनिक सहचारी के रूप में काम कर चुकी हंै ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com