Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

’कोप–२८ सम्मेलन में नेपाल के मुद्दें को प्राथमिकता में रखा गया – मन्त्री डॉ. महतो

 

काठमांडू, मंसिर २३ –वन तथा वातावरण मन्त्री डॉ वीरेन्द्र प्रसाद महतो ने कहा कि – जलवायु परिवर्तन सम्बन्धी संयुक्त राष्ट्रसङ्घीय सम्मेलन (कोप–२८) नेपाल के लिए उपलब्धि मूलक साबित हुई है ।
युनाइटेड अरब अमिरात (युएई) के दुबई में आयोजित सम्मेलन में सहभागी होकर नेपाल वापस आए मन्त्री डा महतो ने बात करते हुए कहा कि इसबार सम्मेलन में नेपाल के मुद्दें को प्राथमिकता में रखा गया ।
कोप–२८ में सहभागी होकर मन्त्री डॉ महतो आज स्वदेश वापस लौटे हैं । उन्होंने कहा कि सम्मेलन में नेपाल के सरकारी तथा गैरसरकारी प्रतिनिधि का एक ही स्वर रहा । इस बार नेपाल ने अपने मुद्दें को जोड़दार रूप में उठाने का उल्लेख किया है । “इस बार हम वानडोर विन्डोज सिस्टम से प्रस्तुत हुए थे । इसके परिणाम स्वरुप ही हमारी आवाज प्रभावकारी हुई है ।
युएई के दुबई में इसी मंसिर १४ गते से शुरु सम्मेलन मंसिर २६ गते तक चलने वाली है । इस सम्मेलन के प्रारम्भ में ही अन्य सम्मेलन की तुलना में हिमाल के मुद्दें पर केवल चर्चा मात्र नहीं हुई, इसने प्राथमिकता समेत पाई है । मन्त्री डॉ महतो ने कहा कि कोप–२८ से पहले संयुक्त राष्ट्रसङ्घ के महासचिव एन्टोनियो गुटेरेस द्वारा जो नेपाल भ्रमण किया गया वह बहुत ही फलदायी रहा । इस बार के सम्मेलन में नेपाल के मुद्दें का विश्व मञ्च पर चर्चा की गई ।

यह भी पढें   इनम का कमाल, बने नेपाली नटवरलाल* एक यथार्थपरक विश्लेषण : डा विजय दत्त

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com