Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का मौसम –तीन प्रदेश में हिमपात की सम्भावना

 

काठमांडू, मंसिर २५ – नेपाल में अभी पश्चिमी वायु का आंशिक प्रभाव देखा जा रहा है ।
आज देश के पहाड़ी भू–भाग में आंशिक बदली छाई रहेगी । बांकी भू–भाग में मौसम सामान्यतया साफ रहेगी । कोसी, गण्डकी और कर्णाली प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भू–भाग के एक–दो जगहों पर हल्की हिमपात होने की सम्भावना मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने बताई है ।
इसी तरह मंगलबार गण्डकी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग में आंशिक सामान्य बदली रहेगी, कोसी, बागमती और लुम्बिनी प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग में आंशिक बदली रहेगी तथा बांकी भू–भाग में मौसम सामान्यतया साफ रहेगी । गण्डकी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग के कुछ स्थानों तथा बांकी पहाड़ी भू–भाग के एक–दो स्थानों में हल्की वर्षा की सम्भावना है ।
गण्डकी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भू–भाग के कुछ स्थानों में हल्की तथा मध्यम हिमपात तथा बाकी उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भू–भाग के एक–दो स्थान में हल्की हिमपात की सम्भावना है ।
देश भर के तापक्रम में गिरावट आई और उससे होने वाले असर से बचने के लिए आवश्यक सतर्कता अपनाने के भी महाशाखा ने अनुरोध किया है ।

यह भी पढें   बच्चों के सपनों को उड़ान दें, अपनी इच्छाओं का बोझ नहीं : बिमल सरार्फ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com