Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रीलंका के विदेशमन्त्री आज नेपाल में

 

काठमांडू, पुष ४– श्रीलंका के विदेशमन्त्री मोहम्मद उवैस मोहम्मद अली साब्री चार दिवसीय नेपाल भ्रमण के लिए आज नेपाल आए हुए हैं ।
नेपाल–श्रीलंका संयुक्त आयोग की पहली बैठक में सहभागी होने के लिए वो नेपाल आएंगे ये जानकारी परराष्ट्र मन्त्रालय ने दी है । नेपाल–श्रीलंका संयुक्त आयोग की बैठक पुष ५ और ६ गते काठमांडू में हो रही है । बैठक में नेपाल सरकार के विभिन्न मन्त्रालय के अधिकारी सम्मिलित नेपाली प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व परराष्ट्रमन्त्री नारायण प्रकाश साउद करेंगे ।
बैठक में नेपाल–श्रीलंका सम्बन्ध के सभी आयामों पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी । नेपाल भ्रमण के समय में श्रीलंका के विदेश मन्त्री परराष्ट्रमन्त्री साउद के साथ एक अलग ही मुलाकात भी करेंगे । इस मुलाकात के बारे में मन्त्रालय ने मंगलवार जारी किए गए विज्ञप्ति में उल्लेख किया गया है ।
भ्रमण के क्रम में श्रीलंका विदेश मन्त्री राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल और प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल से भी शिष्टाचार मुलाकात करेंगे । वो पुष ७ गते स्वदेश वापस लौट जाएंगे ।

यह भी पढें   मेस्सी बने विश्वकप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी, अर्जेटीना का नॉक आउट चरण में प्रवेश

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *