काठमांडू कुछ जगहों में साढ़े ४ घण्टा विद्युत आपूर्ति बंद
काठमांडू, पुष ४– महाराजगञ्ज वितरण केन्द्र अन्तर्गत विद्युतीय लाइन भूमिगत करने के कारण काठमांडू कुछ जगहों में साढ़े ४ घण्टा के लिए विद्युत आपूर्ति बंद की जाएगी । इसी काम की वजह से इस क्षेत्र में कुछ दिनों तक साढ़े ४ घण्टा विद्युत सेवा बन्द की जाएगी ।
काठमांडू के कुछ जगहों पर अलग अलग दिन में कुछ घण्टें के लिए विद्युत आपूर्ति बन्द की जाएगी ।
नेपाल विद्युत प्राधिकरण के अनुसार आज बुधबार चपली तथा बूढानीलकण्ठ, गुरुवार गोङ्गबु बसपार्क, शुक्रबार चपली तथा हात्तीगौंडा और शनिवार चपली, बूढानीलकण्ठ तथा पासीकोट में आपूर्ति बन्द की जाएगी ।

