भोगेंद्र लाल कर्ण बने अखिल भारतीय हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय प्रचारक नियुक्त

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर। अखिल भारतीय हिंदू परिषद ने नेपाल के जनकपुर धाम स्थित नगराईन गांव निवासी भोगेंद्र लाल कर्ण को संगठन का अंतरराष्ट्रीय प्रचारक मनोनीत किया है। यह नियुक्ति 29 अगस्त 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू होगी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत योगी राजभाई नाथ की ओर से उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं। भोगेंद्र लाल कर्ण वाणिज्य विषय में स्नातकोत्तर (M.B.S.) हैं और जनकपुर धाम क्षेत्र में लंबे समय से सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार से जुड़े रहे हैं। उन्होंने करीब 10 वर्षों तक आकाशवाणी पर धार्मिक कार्यक्रमों का संचालन किया है। इसके अलावा लगभग तीन वर्षों तक टेलीविजन पर भी धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से सनातन संस्कृति और धार्मिक विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। वे जनकपुर धाम की ऐतिहासिक धरोहर दूधमती गंगा के संरक्षण कार्य से भी प्रमुख रूप से जुड़े रहे हैं। मानवता, प्रकृति संरक्षण और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को जीवन में आत्मसात करने वाले कर्ण जी को संगठन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी है। अखिल भारतीय हिंदू परिषद ने आशा व्यक्त की है कि वे संगठन के नियमों एवं नीतियों का पालन करते हुए उसके उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। जनकपुरधाम बार्ड 23 के अध्यक्ष राघवेंद्र साह सहित कई लोगों ने इनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त किये हैं

