Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बागमती के १० अस्पतालों का स्तरोन्नती करने का मन्त्रिपरिषद ने लिया निर्णय, १६६९ कर्मचारी संगठन संरचना स्वीकृत

 

काठमांडू, पुष ४– बागमती प्रदेश सरकार ने १० अस्पताल के स्तरोन्नती करने का निर्णय लिया है । साथ ही स्वास्थ्य मन्त्रालय के प्राविधिक सहित १ हजार ६६९ कर्मचारियों के संगठन संरचना स्वीकृत भी की है ।
मुख्यमन्त्री शालिकराम जम्मकट्टेल के अनुसार पुष ३ गते को हुई मन्त्रिपरिषद बैठक ने हेटौंडा अस्पताल मकवानपुर और भक्तपुर अस्पताल भक्तपुर को ३०० बेड में स्तरोन्नती करने का निर्णय किया है ।
इसी तरह धादिङ अस्पताल धादिङबेसी, त्रिशूली अस्पताल नुवाकोट, सिन्धुली अस्पताल सिन्धुली और बकुलहर अस्पताल चितवन १०० बेड में स्तरोन्नती की जाएगी ।
सिन्धुपाल्चोक अस्पताल, रामेछाप अस्पताल, दोलखा के पशुपति चौलागाईं अस्पताल और काभ्रे के मेथिनकोट अस्पताल ५०–५० बेड में स्तरोन्नती की जाएगी ।
प्रदेश स्वास्थ्य मन्त्रालय के १ हजार ६६९ (प्राविधिक सहित) कर्मचारियों का संगठन संरचना स्विकृत करते हाल ही में सञ्चालन में रहे १० प्रदेश अस्पतालों के स्तरोन्ती करने का निर्णय करने की जानकारी मुख्यमन्त्री जमकट्टेल ने दी है ।
बागमती प्रदेश सरकार मन्त्रिपरिषद की पुष ३ गते के ही बैठक ने मकवानपुर बहुमुखी क्याम्पस हेटौंडा को बागमती प्रदेश सार्वजनिक विश्वविद्यालय बनाने का निर्णय समेत करने की मुख्यमन्त्री जमकट्टेल ने सामाजिक सन्जाल द्वारा जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *