Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अदालत ने लामिछाने को बलात्कार मुद्दा में दोषी करार दिया

 

काठमांडू, पुष १३ – क्रिकेटर सन्दीप लामिछाने को नाबालिक बलात्कार के मुद्दा में दोषी करार दिया है । जिला अदालत काठमांडू के न्यायाधीश शिशिरराज ढकाल के इजलास ने क्रिकेटर लामिछाने को बलात्कार मुद्दा में दोषी करार दिया है ।
लामिछाने ने भादव ५ गते तिलगंगा के एक होटल में बलात्कार किया है । पीडि़ता ने शिकायत दर्ता की थी । शिकायत अनुसार अनुसन्धान किया गया । भादव २३ में काठमांडू जिला अदालत ने लामिछाने को गिरफ्तार कर अनुसन्धान को आगे बढ़ाने की अनुमति देने के बाद लामिछाने विदेश में थे । लामिछाने करीब एक महीने बाहर ही रहे और वापस काठमांडू आने के क्रम में असोज २० में त्रिभुवन विमानस्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया था ।
कार्तिक १४ में प्रहरी ने काठमांडू जिला अदालत में मुद्दा दायर किया था । उक्त मुद्दा जिला अदालत ने लामिछाने को पुर्पक्ष में रखकर अनुसन्धान करने का आदेश देने के बाद लामिछाने कारागार चलान हुआ था । लेकिन उच्च अदालत पाटन ने उनको पुस २८ में २० लाख जमानत में छोड़ने का आदेश देने के बाद लामिछाने को जेल से रिहा किया गया था । जेल से निकलने के बाद उन्होंने नेपाली टोली की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगितओं में भी खेले । मुद्दा दर्ता होने के करिब १४ महीने के बाद शुक्रवार को यह फैसला दिया है ।

यह भी पढें   सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन, सात दशकों का संगीतमय सफर हुआ समाप्त

लेकिन अभी तक संदीप को कितने वर्ष की सजा मिलेगी यह तय नहीं किया गया है । न्यायाधीश ढ़काल के इजलास में ही पुस २५ गते होने वाले सुनवाइ में लामिछाने को कैद, जुर्माना और क्षतिपूर्ति निर्धारण की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed