Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम के मेयर ने अयोध्या के मेयर को सौंपा 11भार, अयोध्या के मेयर ने किया भव्य स्वागत

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। शनिवार को जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह ने अयोध्या धाम के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी को उनके आवास पर 11भार भेंट किए। अयोध्या के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी नेजनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह सहित उनके साथ गये सभी लोगों को गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। दोनों मेयर तथा उनकी धर्म पत्नी एक दुसरे सेरिश्तेदार की तरह गले मिले।वह पल त्रेता युग का याद दिला रहा था।इस अवसर पर अयोध्या तथा जनकपुरधाम को सगी भगिनी शहर की तरह धार्मिक, सांस्कृतिक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी , पर्यटन में एक दुसरे को सहयोग करने पर चर्चा हुई। जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह ने आगामी महीनों में अयोध्या के मेयर को एक शिष्टमंडल के साथ जनकपुरधाम आने के लिए निमंत्रण दिया। अयोध्या के मेयर ने इसे सहर्ष स्वीकार किया।

यह भी पढें   बालेन सरकार के सौ दिन का कार्यकाल असफल-राजेन्द्र महतो

इसे भी सुनियें क्लिक कीजिए लिंक 

अयोध्या के मेयर ने जनकपुरधाम के साथ सभी लोगों को रामायण तथा राम नामी चादर से सम्मानित किया।इस दौरान राम युवा समिति के पूर्व अध्यक्ष तथा नेपाली कांग्रेस के प्रमोद चौधरी, जनकपुरधाम उप महानगरपालिका कार्यपालिका सदस्य फूल कुमारी महतो , जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के शिक्षा अधिकारी अंजू पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *