राष्ट्रीयसभा चुनाव में एमाले के साथ सहकार्य नहीं की जाएगी: सत्ता गठबन्धन

काठमांडू, ६ जनवरी । सत्ताधारी गठबंधन ने निर्णय किया है कि ११ माघ में होनेवाला राष्ट्रीयसभा चुनाव में प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले के साथ कोई भी सहकार्य नहीं की जाएगी । आज सुबह प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में सम्पन्न सत्ताधारी दल आवद्ध शीर्ष नेताओं की बैठक ने ऐसा निर्णय लिया है । बैठक में सत्ता में शामील प्रमुख चार दल के शीर्ष नेता सहभागी थे ।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचित करते हुए कांग्रेस नेता रमेश लेखक ने कहा कि अब एमाले के साथ सहकार्य करने की संभावना खत्तम हो गई है । उन्होंने कहा– ‘अब गबंधन के बीच ही सिटों की बटवारा होगी । गबंधन और सरकार में शामील दल ही चुनाव लडेगी ।’ उन्होंने कहा कि प्रमुख प्रतिपक्षी दल एमाले ने सभी १९ सिटों में उम्मीदवारी देने की निर्णय ली है, इसीलिए अब सत्ताधारी गठबंधन ही एमाले को छोड कर सिटों का बटवारा करेगी ।

