Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो हजार से अधिक भार राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट को सौंपा गया

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। शनिवार को 9बजे दो हजार से भार कार सेवक पुरम में राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय को जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव तथा जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह ने सौंपा। ट्रक से भार उतार कर जय श्री राम, सियावर राम चंद्र की जय घोष के साथ भार कार सेवक पुरम ले गया। रास्ते में अयोध्या वासियों ने भरिया को माला पहनाकर तो कोई गाली देकर स्वागत किया।

यह भी पढें   ‘एलिफेंट्स् इंद द फॉग’की पूरी टीम का काठमांडू में भव्य स्वागत

इतनी भार देकर राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव इतने भावुक हो गए कि खुशी की आंसू रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा कि त्रेता युग के बारे में रामायण में पढता हूं।आज साक्षात त्रेता युग की बात को आंखों से देख रहा हूं। चादी के चरण पादुका (खराऊं),धनुष बाण, चांदी के बर्तन सहित तरह तरह के मिठाई, फल फूल देखकर दंग रह गए।

भार सौंपने के दौरान विश्व हिन्दू परिषद के महामंत्री राजेंद्र सिंह पंकज, जनकपुरधाम उद्योगवाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष ललित कुमार साह, विश्व हिन्दू परिषद नेपाल धनुषा के अध्यक्ष संतोष कुमार साह, नेपाल कांग्रेस के नेता मनोज कुमार चौधरी,राम युवा कमिटी के अध्यक्ष परमेश्वर साह, महावीर युवा कमिटी के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, जनकपुरधाम उद्योगवाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष अंबू प्रसाद साह, कोषाध्यक्ष परमेश्वर साह , महंत राम विनय दास सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढें   कूटनीतिक दलदल में  प्रधानमंत्री बालेन्द्र साह : अजयकुमार झा

इसे भी सुनियें, क्लिक करें

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed