Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१३ लाख ६२ हजार रुपयों के साथ ११ जना जुआरी गिरफ्तार

 
सांकेतिक तस्वीर

काठमांडू, ३१ जनवरी । नेपाल पुलिस ने ११ जुआरी को जुआ खेलते समय रंगेहाथ गिरफ्तार किया है । उन लोगों के पास रहे १३ लाख ६२ हजार रुपये भी पुलिस ने अपने नियन्त्रण में लिया है । विशेष सूचना के आधार पर सोर्हखुट्टे वृत्त से परिचालित पुलिस टोली ने ठमेल स्थित होटल भियना से उन लोगों को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस ने जोरपाटी निवासी ५४ वर्षीय अरुण घिमिरे, काभ्रेपलाञ्चोक निवासी ४४ वर्षीय हरिबोल खनाल और २८ वर्षीय किशोर अधिकारी, चितवन के ४१ वर्षीय दीपक गुरुङ, नुवाकोट के ४४ वर्षीय कृष्णबहादुर राई, २८ वर्षीय शंकर शाही और ३० वर्षीय राजु पन्त, रुपन्देही के २६ वर्षीय घनश्याम शर्मा, रोल्पा के ३६ वर्षीय लिला डाँगी, बाँके के ४० वर्षीय मेघनाथ बुचबन्दिया और गोरखा के ३५ वर्षीय अर्जुन गुरुङ को पुलिस ने रकम के साथ गिरफ्तार किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *