Wed. Oct 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में विश्व केंसर दिवस पर विभिन्न जनचेतना मूलक कार्यक्रम

 

माला मिश्रा कोशी प्रदेश नेपाल । विश्व केंसर दिवस के मौके पर अगामी 4 फरवरी को मोरंग जिला के टिंकीसिनबारी स्थित बिराट केंसर इंस्टीच्यूट केंसर संबंधित विभिन्न जनचेतना अभियान चलाएगा । जिसका उद्घाटन संधीय सांसद डा. शेखर कोइराला , कोशी प्रदेश के मुख्यमंत्री केदार कार्की करेंगे । गुरुवार को पत्रकार सम्मेलन कर इसकी जानकारी दिया गया । इस मौके आयोजक से मिलकर बिभिन्न संस्था के द्वारा बिभिन्न जनचेतना रैली निकाली जाएगी । केंसर रोग विशेषज्ञ के द्वारा जनचेतना प्रस्तूति के साथ साथ केंसर को मात देने बालो के द्वारा इसकी सफलता पर अपना
बात रखेंगें । योग के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा । पत्रकार सम्मेलन में डा. निकिता कार्की ने बताया कि जो लोग केंसर को मात देकर कुछ करना चाहते है उनको मदद किया जाएगा । केंसर पीड़ित उपचाररत को भी मदद करने की बात कही । उन्होंने कहा कैंसर खतरनाक है , लेकिन बक्त रहते इसका इलाज किया जा सकता है । सावधानी और सजगता से इसे हराया जा सकता है ।स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और दूसरे को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प ले ।
इस मौके पर एक ही दिन एक दर्जन से भी अधिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है , बिभिन्न स्टाल लगाए जाएंगे ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री शाह ने दीं बड़ादशैं की शुभकामनाएँ, सत्य और सुशासन के मार्ग पर चलने का किया आह्वान

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com