कैंशर वैश्विक स्तर पर गंभीर स्वास्थ्य चुनातियों में से एक : डा. ज्ञानेंद्रमान सिंह कार्की

माला मिश्रा कोशी प्रदेश नेपाल । कैंसर वैश्विक स्तर पर एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है। कैंसर के कारण हर साल लाखों लोगों की मौत होती है। अनुमान के मुताबिक दुनिया में हर छठी मौत कैंसर के कारण होती है।
स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नित्य नये खोज व तकनीकी विकास के कारण कैंसर अब लाइलाज बीमारी तो नहीं रही, मगर अभी भी आम लोगों के लिए इसका इलाज बेहद कठिन बना हुआ है। दुनियाभर में कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को इसके खतरों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल चार फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। कोशी प्रदेश के मोरंग जिला अंतर्गत टंकीसिनबारी में रुक्ममनी मेमोरियल बिराट कैंसर इंस्टिचियूट में भी 4 फरबरी रविवार को विभिन्न जनचेतना मूलक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । उपरोक्त जानकारी देते हुए डा. ज्ञानेंद्रमान सिंह कार्की ने बताया
निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग सह परामर्श शिविर लगाया जाएगा। कहा कि रोग संबंधी लक्षणों की समय पर पहचान व इलाज से कैंसर का इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि निःशुल्क कैंसर की स्क्रीनिंग व जरूरी परामर्श सेवाएं संचालित की जाएगी। शिविर में मुंह, स्तन, गर्भाशय संबंधी कैंसर की स्क्रीनिंग के साथ मधुमेह, उच्च रक्तचाप के स्क्रीनिंग की सुविधा होगी। साथ ही इस रोग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर इलाजरत कैंशर पीड़ित को मदद किए जाएंगे ।
डा. कार्की ने बताया कि खान-पान संबंधी गलत आदतें, दोषपूर्ण जीवनशैली, प्रदूषण, हानिकारक रसायनों से अधिक संपर्क के कारण कैंसर का जोखिम हर दिन बढ़ रहा है।

