Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिथिला पब्लिक स्कूल में मनाया अपना 35 वां वार्षिकोत्सव

 

माला मिश्रा ,जोगबनी (अररिया ) । मिथिला पब्लिक स्कूल भदेश्वर फारबिसगंज अपना 35 वाँ स्थापना दिवस बिभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर समारोहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अररिया के उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सशस्त्र सीमा बल के उपमहानिरीक्षक के.सी. विक्रम विशिष्ट अतिथि के रूप में अररिया के अपर समाहर्ता श्री अजय कुमार ठाकुर एवं फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री शैलजा पांडे मौजूद थी।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा सर्वधर्म समभाव को दिखाते हुए अन्य विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक प्रस्तुति दी गई। जिसमें सरस्वत् वंदना, राइम्स, राम कथा, मराठा विजय, वर्ग 11वीं के प्रतीक एवं सत्येश के द्वारा बांसुरी वादन, कई राज्यों के लोक नृत्य, स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद एवं सुभाष चंद्र बोस के जीवनी पर आधारित नाटक, अंग्रेजी ड्रामा आदि प्रस्तुत किए गए।

यह भी पढें   सञ्चारकर्मी तथा शतक रक्तदाता पवन जायसवाल ने १०९ वीं बार किया रक्तदान

कार्यक्रम के आरंभ में स्कूल की एक इकाई फैकेल्टी ऑफ म्यूजिक एंड फाइन आर्ट के बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किये। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पुतुल मिश्रा ने अपने स्वागत संबोधन में विद्यालय के संक्षिप्त इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बदलते परिवेश में विद्यालय के द्वारा हासिल किए जाने वाले लक्ष्य पर भी चर्चा की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com