Thu. Nov 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘पुनःसुरुवात’ से फिर करें पुनः सुरुवात – राजेंद्र खटाटे,भारतीय रहस्यवादी चिंतक

 

नरेंद्रजंग पीटर जी की किताब ‘पुनः सुरुवात’ एक अनन्यसाधारण किताब है।’पुनःसुरुवात’ यह शीर्षक ही कई परिभाषा तथा आयाम के संदर्भ सूचित करता है।’पुनःसुरुवात’ एक अनंत मौन के बाद फिर एक बार कौतुहल को जगाकर ‘अथातो ज्ञानचिकित्सा’ को आरंभ करना है क्योंकि ज्ञान ही आधार है जीवन प्रवाह का,ज्ञान ही आधार है प्रबुद्धता का और ज्ञान ही आधार है व्यावहारिक और पराजगत का।ज्ञान ही आधार है मनुष्यता का।
इस आत्मचिंनात्मक किताब में लेखक ने स्वयं की खोज करते हुए वह समाज,आत्ममूल्य और रचनात्मकता की ओर जाने के लिए मनुष्यता के पास कोई दुसरा विकल्प नहीं है।ज्ञान साधन और साध्य भी है।ज्ञान के इतिहास में हम मनुष्य होने की परिभाषा खोज सकते है।इस पुस्तक में लेखक का विद्रोही स्वर भी है,आत्मवंचना भी है और करूण न होने की वेदना भी है।यह पुस्तक सुकरात का KNOW THYSELF भी है और देकार्त का I THINK THEREFORE I AM भी है तथा सार्त्र का I EXIST THEREFORE I THINK भी है।इस पुस्तक की मौलिकता इस बात में है कि यह पुस्तक प्रश्न भी उत्पन्न करती है और अपने स्वयं के उत्तर भी खोजने के लिए हमे मजबूर करती है।यही ‘पुनः सुरुवात’ है…….।
इस पुस्तक को पढ़ते हुए मुझे सुकरात के वचन की याद आती है,”मैं यह जानता हूँ कि मैं कुछ नहीं जानता।” इस विधान में विरोधाभास लग सकता है,तर्क की दृष्टि से यह विधान गलत है,परंतु आत्म-बोध की दृष्टि से यह विधान एकदम सहीं है।ज्ञान प्रक्रिया में गहरे जाते,जाते हम इस बिंदू पर पहूँच जाते है कि ज्ञान असीम और अनंत है।इस असीम और अनंत की अवधारणा पर मौन ही विचार या चिंतन के पार की प्रज्ञा की अवस्था है।
आत्मचिंतन की प्रकिया में आत्मज्ञान की उपलब्धि तक यात्रा करने के लिए लेखक ने सुकरात पूर्व विचारक हेराक्लिटस तथा विश्व के विचारकों के चिंतन पर स्वयं को तराशने का प्रयास किया है।इस प्रक्रिया को वे ‘पुनः सुरुवात’ कहते है।स्वयं की चेतना को पुनः पाना है तो अपने पूर्व विचारकों को साधन मानकर ‘आत्मज्ञान’ की साधना करनी है।एक लेखक होने के नाते चेतना की यह यात्रा हर एक व्यक्ति को करनी चाहिए क्योंकि ‘आत्मज्ञान’ की साधना का अनुभव चेतना की एक उच्चतम अनुभूति है।
लेखक के अवचेतन में संघर्ष और जीवित या सचेत रहने के साथ जीवन के कुछ प्रश्न है जिस पर चिंतन करना जरूरी है।हम पशू भी है और मनुष्य भी है।हम प्रकृति के साथ जुड़े भी है।मनुष्य होना हमारे अस्तित्व का निर्णय है।लेखक ‘ज्ञान की राह’ पर चलने की सलाह देते है।आत्मविनाश नही,आत्महत्या भी नहीं अपितु हमें जीवन की सृजनात्मकता की ओर आगे बढ़ना चाहिए।
इस पुस्तक की शैली संरचना प्लेटो की संवाद शैली से प्रेरीत है।प्लेटो का सुकरात प्रश्न के उत्तर में फिर एक नया प्रश्न उठाता है।प्लेटो को प्रश्न के लिए पढ़ना चाहिए।परंतु लेखक पीटर यहाँ पर जीवन की खोज करते हुए जीवन पर भाष्य करते है।जीवन के हर एक आयाम अर्थात् समाज,धर्म,राजनीति पर अपना स्वतंत्र विचार या दृष्टि पाठकों के सामने रखना चाहते है।यह दृष्टि विद्रोह की है।यह दृष्टि अतिवाद की भी है।
यह किताब नेपाली भाषा में है।नरेंद्रजंग पीटर एक चिंतन होने की वजह से वे जीवन की संपूर्णता के अस्तित्व की मूल धारणांओं पर अपना चिंतन स्पष्ट रूप से हमारे सामने रखना चाहते है।वे विलक्षण प्रतिभा से संपन्न है तथा आगे भी वे और रचनात्मक अभिव्यक्ति करेंगे ऐसी आशा रखता हूँ।इस अनन्यसाधारण और बेहद खास किताब शैली तथा चेतना की चिंतनात्मक यात्रा के लिए उनका अभिनंदन और शुभकामनाएं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com