Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल सीमा पर बसे जोगबनी से अब सिलीगुड़ी के लिए ट्रेन

 

विराटनगर 7 फरवरी24

अब तक नेपाल सीमा पर बसे जोगबनी से ठाकुरगंज और सिलीगुड़ी जैसे इलाके का संपर्क सड़क मार्ग से ही था. लेकिन अब रेलवे ने इन दो शहरों को जोड़ने के लिए ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू कर दी है. जोगबनी – सिलीगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारणी भी जारी कर दी गई है. वहीं इस ट्रेन को कब से चलाया जाएगा, इसे लेकर संभावित तिथि भी सामने आयी है.

यह भी पढें   अभिभावक विहीन बच्चों को १२वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा और रहने की सुविधा देने का बागमती प्रदेश का निर्णय

रेलवे के द्वारा जोगबनी – सिलीगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारणी भी जारी कर दी गई है. राजेश कुमार उपनिदेशक (कोचिंग) के द्वारा यह पत्र जारी की गयी है. जानकारों का मानना है कि 10 से 15 फरवरी के बीच में किसी भी दिन कार्यक्रम तय हो सकता है और प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाया जा सकता है.

अभी तक की घोषणा के अनुसार जोगबनी सिलीगुड़ी एक्सप्रेस सप्ताह में पांच दिन चलेगी. जिसका ठहराव फारबिसगंज, अररिया, पुर्णिया, कटिहार, सालमारी, बारसोई, डलखोला, किशनगंज, अलूवारी रोड, ठाकुरगंज और बागडोगरा में होगा.

यह भी पढें   नेपाल की रसुवा बाढ़: दक्षिण कोरिया भेजेगा 44 सदस्यीय राहत एवं बचाव दल

जारी की गई समय सारणी के अनुसार जोगबनी सिलीगुड़ी एक्सप्रेस जोगबनी से सुबह 05:15 में खुलेगी जो कटिहार 07:40 में पहुंचेगी. 07:50 में कटिहार से खुलने के बाद 01:35 दोपहर में सिलीगुड़ी टाउन पहुंचेगी , वहीं वापसी में सिलीगुड़ी जोगबनी एक्सप्रेस सिलीगुड़ी से 04:55 शाम में खुलेगी जो कटिहार 09:25 में पहुंचेगी. 09:35 में कटिहार से खुलने के बाद अपने निर्धारित ठहराव होते हुए जोगबनी रात्री 12:05 में पहुंचेगी.

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com