Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति द्वारा सोनाम ल्होसार की शुभकामना

 

काठमांडू, माघ २७– आज सोमान ल्होसार पर्व के अवसर पर राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल और उपराष्ट्रपति रामसहायप्रसाद यादव ने शुभकामना दी है । यह पर्व तामाङ समुदाय में मनाई जाती है ।
दोनों ने ही अलग अलग शुभकामना सन्देश देते हुए स्वदेश तथा विदेश में रहे सम्पूर्ण लोगों को तथा इस समुदाय के लिए सुख, शान्ति एवं समृद्धि की कामना की है ।
राष्ट्रपति ने अपनी शुभकामना सन्देश में बहुजातीय, बहुभाषिक, बहुसांस्कृतिक विविधतायुक्त नेपाली समाज में सोनाम ल्होसार जैसे पर्वो से ही से ही सभी नेपाली बीच आपसी सद्भाव, सहिष्णुता और बन्धुत्व की भावना अभिवृद्धि होती है । इसके साथ ही बृहत् राष्ट्रीय एकता को और भी सुदृढ करने में मदद पहुँचाएगी ऐसा विश्वास व्यक्त किया है ।
इसी तरह उपराष्ट्रपति यादव ने अपनी शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा है कि सामाजिक एकता के साथ ही नेपाली के राष्ट्रीय भावना को और मजबूत बनाने में सोनाम ल्होसार सहयोग पहुँचाएगी ।
शुभकामना सन्देश में उन्होंने दाबा करते हुए कहा कि गणतन्त्रात्मक संवैधानिक व्यवस्था प्रणाली बहुजाति, बहुभाषा, बहुसंस्कृति, बहु–वेशभूषा को संरक्षण करते सभी क्षेत्र, भूगोल, धर्म, समुदाय और संस्कृति को परस्पर जोड्ने का काम करेगी ।

यह भी पढें   आज का पंचांग:-* *आज दिनांक:- 23 जुन 2026 मंगलवा

सोनाम ल्होसार पर्व तामाङ समुदाय के लोग नया वर्ष के रूप में प्रत्येक वर्ष माघ शुक्ल प्रतिपदा के दिन मनाते हैं । इस पर्व में तामाङ समुदाय कुल पूजा, प्रकृति पूजा और बुद्ध के सन्देश को स्मरण कर अपने सभी रिश्तेदारों के साथ मिलकर मनोरञ्जन कर आपस में खुशी आदानप्रदान करते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *