Fri. Oct 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में हिन्दी भाषा की प्रथम बैठक सम्पन्न

 

जनकपुरधाम, 18 फरवरी 024। 2080 साल फाल्गुन 5 गते तद्नुसार 17 फरबरी 2024 शनिवार जनकपुर उपमहानगर पालिका वार्ड न 10 मे हिन्दी भाषा की प्रथम बैठक साहित्यकार तथा विद्वान राजेन्द्र विमल के निवास मे सम्पन्न हुई है। इस बैठक में हिंदी भाषा तथा साहित्य के विकास को लेकर बातचीत हुई । विश्व मे करोड़ों लोगों की रोजगार से जुड़ी हुई भाषा हिंदी है। नेपाल में भी हिंदी से कैसे फायदा लिया जाय इसपर विस्तृत चर्चा हुई ।

यह भी पढें   नेशनल प्याब्सन के निलंबन की खबर पर विवाद, निवर्तमान अध्यक्ष पाण्डव हमाल ने बताया भ्रामक प्रचार

बरिष्ठ साहित्यकार श्री राजेन्द्र विमल, श्री सुदर्शन लाल कर्ण, श्री अजय कुमार झा, श्रीमति पूनम झा, श्री नरेन्द्रठाकुर, श्री कमलेश लाभ, श्री कैलाश महतो तथा श्री विपिन कुमार अधिकारी की उपस्थिति थी । जिसमे नेपाल मे हिन्दी भाषा की आवश्यकता व औचित्य पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया ।
इसको निरन्तरता देने के लिए अगली बैठक यथाशीघ्र करने का निर्णय लिया गया जिसमे इसको संस्थागत रूप दी जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com