Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश के मुख्यमन्त्री सरोजकुमार यादव ने तीसरी बार लिया विश्वास मत

 

काठमांडू, फगुन ६ – मधेश के मुख्यमन्त्री सरोजकुमार यादव ने तीसरी बार सदन से विश्वास मत लिया है ।
उन्हें नेकपा एमाले और जनमत बाहेक के दल और स्वतन्त्र सांसद ने विश्वास मत दिया है ।
आज रविवार सदन में उपस्थित १०४ में से उनके पक्ष में ६९ मत आए और विपक्ष में ३५ मत । गत माघ ९ गते जनमत के दो मन्त्री ने सरकार छोड़ दिया और सरकार को दिए समर्थन को भी वापस ले लिया था । मधेश प्रदेश सभा में १०७ सांसद में एमाले के सबसे ज्यदा २४ लोग हैं ।
इसी तरह कांग्रेस के २२, जनता समाजवादी पार्टी के १९, जनमत के १३, माओवादी केंद्र के ९, लोसपा के ९ और एकीकृत समाजवादी के ७ सांसद हैं ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के भारत दौरे की कूटनीतिक तैयारी तेज, मंसिर के पहले सप्ताह जा सकते हैं नई दिल्ली

नागरिक उन्मुक्ति पार्टी, राप्रपा के एक एक और एक स्वतन्त्र सांसद हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com