सांसद गणेश पराजुली ने किया प्रधानमन्त्री से टीकटॉक को लेकर प्रश्न
काठमांडू, फगुन ६ –
राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के सांसद गणेश पराजुली ने प्रधानमंत्री से प्रश्न पूछते हुए कहा कि देश में टीकटॉक बंद करने के बाद कितना अपराध और विकृति नियन्त्रण हुआ है ? साथ ही उन्होंने यह भी प्रश्न किया कि इसका प्रतिवेदन कब प्रस्तुत किया जाएगा ? आज प्रतिनिधिसभा की बैठक में प्रधानमन्त्री से प्रश्नोत्तर कार्यक्रम में उनसे इस तरह के प्रश्न किए गए हैं ।
पराजुली ने प्रश्न किया कि टीकटॉक बन्द करने के पश्चात् कितने व्यवसायी पलायन और बेरोजगार हुए इसका प्रतिवेदन सरकार सार्वजनिक करेगी या नहीं ।
उनका प्रश्न था कि “अपराध और विकृति फैलाई जा रही । यह कहकर ही तो टीकटॉक बन्द करने का नाटक मञ्चन किया गया था । सरकार इसे बन्द करके अपराध और विकृति में जो न्यूनीकरण हुए इसका प्रतिवेदन कब सार्वजनिक करेगी ? टीकटॉक बन्द करने के बाद कितने व्यवसायी पलायन हुए, कितने बेरोजगार हुए ये प्रतिवेदन सार्वजनिक किया जाएगा या नहीं ?,”
इन प्रश्नों का जबाब देते हुए प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा कि टीकटॉक के बारे में सरकार ने अचानक से या एकाएक निर्णय नहीं लिया है । “गठबन्धन दल से बार–बार इसपर चर्चा की गई, प्रमुख प्रतिपक्षी दल के बीच में हुए बहस में समझदारी बनाकर इसे बंद किया गया था ।”

