Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का मौसम…काठमांडू में छिटपुट बारिश होने की संभावना

 

काठमांडू, फागुन ८– जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज देश के कुछ भू–भाग में वर्षा होने की सम्भावना है । पश्चिमी वायू के प्रभाव के कारण वर्षा होने की सम्भावना है ।
जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सुबह गण्डकी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के साथ ही देश के पहाड़ी भू–भाग में बदली छाई रहेगी । बाकी भू–भाग में मौसम मुख्यतया साफ होगी । तराई के कुछ स्थानों में हल्का कुहासा लगा रहेगा ।
विभाग के अनुसार दिन में आज गण्डकी, लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के साथ ही पहाड़ी भू–भाग में साधारणतया बदली छाई रहेगी । बाकी भू–भाग में मौसम आंशिक से लेकर मुख्यतया साफ ही रहेगी ।
गण्डकी, लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की या मध्यम वर्षा की सम्भावना है । पहाडी भू–भाग के कुछ स्थानों में हल्की वर्षा होने की सम्भावना के बारे में विभाग ने जानकारी दी है ।
इसी तरह काठमांडू में आज आंशिक से लेकर सामान्य बदली छाई रहेगी । मौसमविदें के अनुसार काठमांडू में आज बादली भी छाई रहेगी और कभी क्भी धूप भी रहेगी । “काठमांडू में आज वर्षा की बहुत ज्यादा सम्भावना नहीं है । हो सकता है छिटपुट बारिश हो ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com