एमाले केन्द्रीय कमिटी की बैठक आज से शुरु
काठमांडू, फागुन ८– प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले का सातवां केन्द्रीय कमिटी की बैठक आज होगी । एमाले केन्द्रीय कमिटी की यह बैठक फागुन ८, ९ और १० गते तीन दिन तक चलने वाली है ।
बैठक सुबह ११ बजे पार्टी केन्द्रीय कार्यालय च्यासल में शुरु होगी । इस बैठक में ६ कार्यसूची तय होने की जानकारी एमाले प्रचार विभाग प्रमुख राजेन्द्र गौतम ने दी है । उनके अनुुसार बैठक में पार्टी अध्यक्ष केपी शर्मा ओली देश के समसामयिक राजनीतिक परिस्थिति के बारे में सम्बोधन करेंगे । साथ ही बैठक में समग्र पार्टी के साङ्गठनिक काम की समीक्षा तथा पार्टी के शुद्धीकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्यक्रम की अवधारणा को लेकर भी चर्चा होगी ।
गठबन्धन की सरकार राष्ट्रीय हित, जनसरोकार और सुशासन के प्रश्न में गम्भीर विचलन दिखाई दे रही है । इसको लेकर भी एमाले ने जनपरिचालन करने और दबाव देने का अभियान को भी केन्द्रीय कमिटी की बैठक का एजेण्डा बनाया है ।
गत गुरुवार को हुई केन्द्रीय सचिवालय की बैठक में केन्द्रीय कमिटी की बैठक का एजेण्डा तय किया गया था ।


