Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

त्रिवि उपकुलपति नियुक्ति का विषय अभी नतीजे पर नहीं पहुँचा है– प्रचण्ड

 

काठमांडू, फागुन ८– प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने त्रिभुवन विश्वविद्यालय के उपकुलपति नियुक्ति का विषय अभी तक नतीजे पर नहीं पहुँचा है । प्रचण्ड ने कहा है कि सिफारिस समिति की सिफारिस प्राप्त होने के बाद भी इसके बारे में और निर्णय नहीं हो पाया है । ‘त्रिभुवन विश्वविद्याल के उपकुलपति की नियुक्ति नहीं हो पाया है । बधाई देकर भ्रम फैलाने का काम किया जा रहा है । बालुवाटार में आयोजित कार्यक्रम में प्रचण्ड ने कहा ‘बहुत जल्दी इस बारे में निर्णय किया  जाएगा । लेकिन अभीतक ऐसा कुछ नहीं हुआ है । फागुन ६ गते त्रिभुवन विश्वविद्यालय के उपकुलपति पद के लिए तीन लोगों के नाम सिफारिस किए गए थे । सर्ट लिष्ट में पड़ने वालों का अन्तर्वार्ता समाप्त होने के साथ ही समिति की बैठक ने केशरजंग बराल, टंकनाथ धमला और चित्रबहादुर बुढाथोकी का नाम सिफारिस किया था ।
उपकुलपति के लिए ४३ लोगों ने उम्मीदवारी दी थी । उसमें से १४ लोगों को सर्टलिष्ट में आया था । जिसमें में से तीन का नाम सिफारिश किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com