Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली नागरिक भी अब भारतीय सीमकार्ड पा सकते हैं

 

काठमांडू, फागुन ८– नेपाली नागरिक अब भारत में भी भारतीय सीम कार्ड पा सकते हैं । भारत के लिए नेपाली राजदूत डा. शंकरप्रसाद शर्मा ने सामाजिक सन्जाल एक्स द्वारा ये जानकारी दी है । उनके अनुसार अब नेपाली नागरिक भी अपनी नागरिकता का प्रमाणपत्र, मतदाता परिचय पत्र या दूतावास द्वारा जारी किए गए परिचय पत्र के आधार में भारत का सीमकार्ड ले सकते हैं । इससे पहले नेपाली नागरिक भारतीय सीमकार्ड नहीं ले सकते थे । भारत पहुँचने के बाद नेपाली नागरिक भारतीय नागरिक का ही सीमकार्ड प्रयोग करने के लिए बाध्य थे ।
भारत यदि कोई पहचान का नहीं हो तो भ्रमणकर्ता या फिर काम में जाने वाले नेपाली नागरिकों को वहाँ का सीमकार्ड नहीं लेने के कारण से बहुत परेशानी होती थी । इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इसके समाधान के लिए भारत के लिए नेपाली राजदूत डा. शर्मा ने पहल की थी ।
डा. शर्माले एक्स में लिखा है कि इससे पहले प्राविधिक कारण से नेपाली नागरिक को भारतीय सीमकार्ड देना अस्वीकार किया था । हमारे अनुरोध करने के बाद भारत के विदेश मन्त्रालय और सञ्चार मन्त्रालय ने इसे स्वीकार कर लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com