मन्त्री ज्वाला के विषय को आज ही सुलझा लिया जाएगा – प्रचण्ड
काठमांडू, फागुन ८– प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा है कि बालकुमारी घटना के मुख्य जिम्मेदारी भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री प्रकाश ज्वाला पर कारबाही करने के विषय को आज ही तय किया जाएगा । मंगलवार बालुवाटार में गोरखा पत्रकार समाज नेपाल के नवनिर्वाचित कार्यसमिति से बातचीत करते हुए उन्होंने यह बात कही । उन्होंने यह भी कहा कि ज्वाला के विषय को लेकर अभी अध्ययन हो रहा है । लेकिन आज इस विषय को सुलझा लिया जाएगा । बालकुमारी घटना के विषय में गठित आयोग ने ज्वाला को मुख्य जिम्मेदार ठहराने के बाद से ही प्रतिपक्षी दल लगातार मांग कर रहे हैं कि ज्वाला को बर्खास्त करें । लेकिन हाल तक उनका उनका राजीनामा नहीं आया है और ना ही प्रधानमन्त्री ने उन्हें बर्खास्त ही किया है । इस विषय को लेकर सभी अनजान हैं ऐसे में प्रधानमन्त्री ने कहा कि आज ही इस विषय को आज ही सुलझा लिया जाएगा ।


