वीरगंज में जारी कर्फ्यू आदेश यथावत

वीरगंज, २० फरवरी । जिला प्रशासन कार्यालय पर्सा की ओर से वीरगंज महानगरपालिका के कुछ स्थलों में जारी की गई कर्फ्यू आदेश को आज भी यथावत रखी गई है । सर्वसाधारणों की सुविधा को मध्यनजर करते हुए कर्फ्यू आदेश को आज सुबह के लिए कुछ लचीला की गई थी । लेकिन प्रशसन ने कहा है कि कर्फ्यू आदेश यथावत है, नहीं हटाया गया है ।
प्रमुख जिला अधिकारी दिनेश सागर भुसाल ने कहा है कि आज सर्वपक्षीय विचार–विमर्श की जाएगी, उसके बाद ही कर्फ्यू आदेश कायम रखना है या हटाना है, इसके संबंध में निर्णय किया जाएगा । प्रशासन ने कहा है कि पूर्वी दिशा में बारा जिला की सीमा क्षेत्र से जुड़े हुए नगवा चौक, पश्चिम दिशा में तिलावे पुल, उत्तरी दिशा में परवानीपुर और दक्षिण दिशा में मेतरी पुल तक की क्षेत्र में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू आदेश है । प्रशासन ने सोमबार शाम ५ बजे से यह आदेश जारी की है ।

