विवेकानंद संस्कृति ज्ञान परीक्षा २०८० में उत्कृष्ट छात्र छात्रा हुए पुरस्कृत
माला मिश्रा जोगबनी अररिया (सीमा क्षेत्र। हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल द्वारा आयोजित विवेकानंद संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को बिराटनगर में समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया गया । नई पीढ़ी में देश , धर्म , संस्कृति जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित उक्त प्रतियोगित में प्रथम आए गौतम बुद्ध मेमोरियल स्कूल के छात्र आलोक कुमार अमात्य , दूसरे स्थान पर रहे मदर टेरेसा बोर्डिंग स्कूल की छात्रा सुनिता राउत तथा तीसरे स्थान पर विराट कैरियर एकेडमी के छात्र आर्यन यादव को नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया । दस छात्र छात्राओं को एक हजार करके सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया । इस अवसर पर विभिन्न विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिया । उपरोक्त जानकारी हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल कोशी संभाग मोरंग जिलाध्यक्ष केशव लाल सिंह सुवाल तथा कोशी संभाग विराटनगर के व्यवस्था प्रमुख अरविंद ठाकुर ने देते हुए बताया कि उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को सांसद डा. शेखर कोइराला , पूर्वांचल विश्व विद्यालय के पूर्व रजिष्टार डा . भेष राज धमला , हिन्दू स्वयं सेवक संघ नेपाल के सह राष्ट्रीय प्रचारक रेवित कुमार ,समाजसेवी वेणी गोपाल मूंधड़ा , मोरंग व्यापर संघ का पूर्व अध्यक्ष प्रकाश मूंधड़ा सहित अतिथियों के हाथो पुरस्कृत किया गया ।


