Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोकसभा चुनाव को लेकर इंडो नेपाल बॉर्डर समन्वय समिति की बैठक आयोजित

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । सीतामढ़ी – लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाहरणालय स्थित विमर्श सभाकक्ष में इंडो–नेपाल बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम सीतामढ़ी रिची पांडेय, एसपी मनोज कुमार तिवारी के साथ नेपाल के रोतहक, सर्लाही और महोत्तारी जिला के सीडीओ और पुलिस अधीक्षक के साथ सीतामढ़ी जिले और नेपाल के संबंधित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके अतरिक्त कामांडेंट एसएसबी बटालीयन 51वीं एवं 20वीं के अधिकारी भी उपस्थित थे।

यह भी पढें   साहित्य दो देशों के बीच सेतु का कार्य करता है – झलनाथ खनाल

बैठक में कई मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। लोकसभा आम निर्वाचन–2024 को लेकर सीमा सुरक्षा, जाली नोट, आर्म्स, ड्रग्स एंड नारकोटिक्स, शराब तस्करी, तंबाकू व अन्य अवैध वस्तुओं की तस्करी पर नियंत्रण और क्रॉस बॉर्डर क्राइम कंट्रोल पर चर्चा हुई. इसके अलावा मोस्ट वांटेड अपराधियों की धरपकड़, विदेशी नागरिकों के अलावा संदिग्ध लोगों की अवैध आवाजाही और अवांछित गतिविधियों पर रोक, आपसी सूचनाओं के अदान प्रदान और आपसी सहयोग के मुद्दे पर दोनों देश के अधिकारियों के बीच गहन विचार विमर्श हुआ। बैठक में सीमा पार से अवैध आवा– जाही एवं शांति सुरक्षा को बनाए रखने और अवैध गतिविधियों आदि पर विराम लगाने के लिए सहयोग पर चर्चा की गई। नेपाल के संबंधित तीनों जिलों के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि शांतिपूर्ण चुनाव के मद्देनजर हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा। बैठक में ह्यूमन एंड ड्रग ट्रैफिकिंग,अतिक्रमण से संबंधित मामले, सूचनाओं का परस्पर आदान–प्रदान पर भी वार्ता हुई। बैठक में आगामी त्यौहारों को लेकर भी सतर्कता बरतने के साथ सीमा से लगे थानों को अलर्ट रहने के साथ छोटी सी छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लेने की बात कही गई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *