नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा का 13वां साधारण सभा संपन्न

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । शुक्रवार को जनकपुरधाम में मोनिका झा की अध्यक्षता में नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा का 13वां साधारण सभा संपन्न हुयी।इस साधारण सभा का उद्घाटन प्रमुख अतिथि मधेश प्रदेश सभा के सभापति राम चंद्र मंडल ने किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ होता है। पत्रकार अपनी कलम से देश और समाज को उचित दिशा देकर उनको समृद्ध बनाने का काम करता है। इसलिए पत्रकार अपनी कलम इमानदारी से चलावें।समाज में फैले व्याप्त कुरीतियों के वारे में लिखें।पीत पत्रकारिता से दूर रहें।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के पूर्व अध्यक्ष तथा विधायक रामाशीष यादव ने कहा कि गणतंत्र को संस्थागत और संघीयता की रक्षा हेतु पत्रकारों को निडर पूर्वक कलम चलाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में महासंघ के केन्द्रीय सचिव दीपेंद्र चौहान, मधेश प्रदेश का अध्यक्ष राजेश कुमार कर्ण, पूर्व अध्यक्ष उमेश साह, निवर्तमान अध्यक्ष अनिल मिश्र,आम संचार प्राधिकरण मधेश प्रदेश का अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव, प्रेस काउंसिल का अध्यक्ष कैलाश दास, वरिष्ट पत्रकार वी.एम.खनाल, हिमांशु चौधरी सहित कई लोगों ने विचार रखें।

