कलंकी स्थित भाटभटेनी में लगी आग पर काबू
काठमांडू. १२अप्रैल
राजधानी के कलंकी स्थित भाटभटेनी में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. शुक्रवार की शाम लगी आग पर फायर ब्रिगेड की मदद से काबू पा लिया गया।
जिला पुलिस कॉम्प्लेक्स काठमांडू के एसपी नवराज अधिकारी ने बताया कि आग उस जगह से शुरू हुई जहां जनरेटर रखा हुआ था और कुछ देर बाद आग बुझ गई. पुलिस ने बताया कि समय रहते आग बुझ जाने के कारण कोई और नुकसान नहीं हुआ।

