Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सत्य निरुपण आयोग में अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरु

 

काठमांडू. १२अप्रैल

सरकार ने गायब व्यक्तियों की जांच करने वाले आयोग और सत्य निरुपण आयोग में अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रेखा शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में दोनों आयोगों के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की सिफारिश के लिए एक अनुशंसा समिति बनाने का निर्णय लिया गया.
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ओमप्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता वाली समिति में मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष या उनके द्वारा नियुक्त आयोग के सदस्य सदस्य होंगे. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जंदाशीष शर्मा पौडेल, पूर्व सचिव अजुर्न कुमार कार्की और इस्टेला तमांग को सदस्य नियुक्त किया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *