इन्टरनेट सेवा सुनिश्चित करने का नेपाल दूरसञ्चार प्राधिकरण ने दिया निर्देशन
काठमांडू, वैशाख २२ –
नेपाल दूरसञ्चार प्राधिकरण इन्टरनेट सेवा सुनिश्चित करने का निर्देशन दिया है । नेपाल दूरसञ्चार प्राधिकरण ने सेवा प्रदायकों को इन्टरनेट सेवा निरन्तर रखने का निर्देशन देते हुए यह चेतावनी भी दी है कि अगर इसे अवरुद्ध किया गया तो कारबाई की जाएगी । इससे पहले गुरुवार को करीब ६ घण्टा अवरुद्ध हुआ इन्टरनेट सेवा पूर्ववत् अवस्था में आ गया है ।
भारतीय ‘अपस्ट्रिम’ प्रदायक भारतीय ‘एयरटेल’ नेपाल में भेजते आ रही ‘ब्यान्डविथ’के ‘इन्टरनेसनल लिंक’ को विच्छेद कर दिया था । जिसकी वजह से कुछ समय के लिए इन्टरनेट सेवा प्रभावित हुई थी । नेपाल के आईएसपी ने ९ महीना से ब्यान्डविथ खरीदने बापत के करीब ३ अरब रुपए नहीं दिया है ।
नेपाल प्राधिकरण ने इन्टरनेट जैसे अत्यावश्यक सेवा में विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण सेवा सुनिश्चित करने की बात कही है । प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि यदि सेवा बाधित हुई तो वह कानून अनुसार कारवाई करेगा ।
वैसे आइस्पान के प्रमुख कार्यकारी अधिकृत सुभास खड्का ने कहा है– हम भुगतान नहीं कर पाए हैं क्योंकि सरकार की ओर से विदेशी मुद्रा विनिमय की कोई सिफारिश नहीं की गई है । हम प्रयास में लगे हुए हैं लेकिन ये कब होगा इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है ।
शुक्रवार प्राधिकरण ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कुछ इन्टरनेट सेवा प्रदायक द्वारा इन्टरनेट सेवा अवरुद्ध होने के संबंध में गंभीर ध्यानाकर्षण किया है । ‘तत्काल प्राधिकरण द्वारा उठाए गए कदम और सरोकारवाला द्वारा दिए गए सहयोग एवं समन्वय से कुछ ही समय के भीतर ही इन्टरनेट सेवा पुनः शुरु कर दी गई थी ।
प्राधिकार ने आर्थिक वर्ष ०६९.७० से ०७९.८० तक की ‘रोयल्टी’ और ‘आरटीडीएप’ शुल्क बापत बकाया भुगतान करने को कहा है । बीच का एक आर्थिक वर्ष ०७५.७६ के लिए सर्वोच्य अदालत ने समझौते के विरुद्ध टैक्स वसूलने के फैसले को लागू नहीं करने का अल्पकालिक अंतरिम आदेश दिया था ।

