Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिथिला क्षेत्र को जल्द ही वंदे भारत का सौगात , जो नेपाल बॉर्डर तक पहुंचेगी.

 

जनकपुरधाम 10 मई

 

मिथिला क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. खास कर वैसे यात्रियों के लिए जो मिथिला से दूर दिल्ली में रहते हैं और अपने गांव आने के लिए साधन की कमी के कारण आने में जिन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है या फिर आने में अधिक समय की बर्बादी होती है. ऐसे यात्रियों के लिए रेल विभाग की तरफ से मिथिला के लोगों के लिए सौगात है. मिथिला क्षेत्र से जल्द ही वंदे भारत का सौगात मिलने जा रही है जो नेपाल बॉर्डर तक पहुंचेगी. दरअसल, भारतीय रेलवे ने जयनगर से दिल्ली के लिए वंदे भारत का परिचालन जल्द ही शुरू करने की घोषणा की है. इसको लेक महत्वपूर्ण अपडेट आगे दिये गए हैं.

यह भी पढें   सरकार ने ४७ उपसचिवों का किया तबादला

भारतीय रेलवे के अधिकारियों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, संभावना है कि जल्दी ही समय सारणी और रूट के साथ स्टेशन ये ट्रेन किन स्टेशनों पर रुकेगी, ये सारी जानकारी रेलवे के तरफ से दी जायेगी. इस बीच खबर है कि जैसे ही समस्तीपुर रेल मंडल को वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर हरी झंडी मिली, जयनगर रीवा स्टेशन पर तैयारी भी शुरू हो गयी है. जयनगर स्टेशन परिसर में मेंटेनेंस, सफाई, धुलाई के लिए वाशिंग पीट का निर्माण शुरू कर दिया गया है.

यह भी पढें   केरल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com