Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जोगबनी में श्री श्याम परिवार का 12 वां वार्षिकोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम

 


माला मिश्रा जोगबनी अररिया सीमा क्षेत्र ।
सीमावर्ती शहर जोगबनी में श्री श्याम निशान शोभा यात्रा निकाली गई । गाजा बाजा के साथ निकला निशान यात्रा स्टेशन रोड दुर्गा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर मेन रोड , बस स्टेंड , नेताजी चौक होते हुए श्याम मंदिर निर्माण स्थल पहुंचा । इस दौरान आसपास का माहौल श्याममय बना रहा । इस दौरान भक्ति गीत पर श्याम भक्त थिरकते नजर आए । क्या बच्चे , क्या वृद्ध क्या महिलाएं सभी श्याम भक्त झूमते नजर आए ।श्यामप्रेमी गोबिंद सिंघानिया ने बताया निशान शोभा यात्रा श्री श्याम परिवार जोगबनी का 12 वा वार्षिकोत्सव के शुभ अवसर निकाले है जिसमे सैकड़ों श्याम प्रेमी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । आयोजक के अनुसार इस मौके पर नलोई धाम भजन मंडल और सुप्रसिद्ध नरेश पुनिया अपने टीम के साथ भजन संध्या प्रस्तुत किया गया जो देर रात तक चला ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed