Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यहाँ जनता और जनता के बीच का संबंध है – केशव झा

 

काठमांडू, असार १२ – नेपाल भारत खुली सीमा संवाद समूह, पर्सा का आयोजन और डॉ. राजिव झा की अध्यक्षता में “खुला सीमा– सुमधुर संबंधको सेतु” विषय का यह कार्यक्रम बीरगंज में सम्पन्न हुआ है । कार्यक्रम में दोनों देश के लोगों ने भाग लिया ।


इस संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय मुक्ति क्रान्ति के नेता केशव झा ने कहा कि नेपाल और भारत का जो संबंध है वह आज का नहीं है । यह तब का है जब न तो कोई सीमा थी और न कोई नाम था । यह पौराणिक काल का संबंध है जो कंठमांडू और दिल्ली से नहीं चलता है । यहाँ जनता और जनता के बीच का संबंध है । नेपाल और भारत का संबंध केवल दिल्ली और काठमांडू के नियम कानून से नहीं चल सकता है क्योंकि यह बहुआयामिक संबंध है । उन्होंने कहा कि खुली सीमा एक अवसर है दोनों देश के लिए और यहाँ के जनता ही रक्षक हैं ।

यह भी पढें   भारत के महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा पोखरिया में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन


कार्यक्रम में भारत के समाजसेवी महेश अग्रवाल, चन्द्रकिशोर, प्रदेश सदस्य श्याम पटेल, डा. घनश्याम ठाकुर, नेजामुदिन समानी, कृष्णा पटेल, रम्भा मिश्र , शिव पटेल, शिपु तिवारी, देवेन्द्र मिश्र , अशोक वैद्य, भारतीय महावाणिज्य दूतावास के शशि भूषण, अनिरुद सिंह कल्वार के साथ ही समाज के, बुद्धिजीवी, प्राध्यापक, अधिवक्ता, पत्रकार, राजनीतिकर्मी की विशेष उपस्थिति रही ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *