Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा के केन्द्रीय समिति की बैठक में १२१ केन्द्रीय सदस्य उपस्थित

 

काठमांडू, असार १२ – उपेन्द्र यादव नेतृत्व की जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल से अलग होकर अशोक राई के नेतृत्व में जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) बनी है । अशोक राई नेतृत्व की केन्द्रीय समिति की बैठक हो रही है ।
समाखुशी के एक पार्टी प्यालेस में जारी बैठक में १२१ लोग केन्द्रीय सदस्य की उपस्थित होने की जानकारी बैठक में शामिल हुए एक नेता ने दी है ।
३१ केन्द्रीय सदस्य को लेकर राई के नेतृत्व में जसपा दर्ता हुई थी । उनके साथ ही १२१ लोग केन्द्रीय सदस्य की बैठक में उपस्थित हैं ।
जसपा नेपाल के महाधिवेशन से असन्तुष्ट कुछ नेताओं ने भी अशोक राई नेतृत्व के जसपा में भाग लिया है । जसपा की बैठक गुरुवार को भी जारी रहेगी । बुधवार की बैठक में पार्टी के अध्यक्ष अशोक राई ने राजनीतिक प्रतिवेदन पेश किया है । अभी इसी प्रतिवेदन पर चर्चा हो रही है ।
पार्टी विभाजन का औचित्य, संगठन निर्माण आदि के विषयों में चर्चा होने की पार्टी महासचिव इस्तियाक राई ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   महासभा में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री की टीम में १० से ११ सदस्य होंगे

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com