Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्जियो गोर का तीन दिवसीय नेपाल भ्रमण

 


काठमांडू, बैशाख १७ – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दक्षिण और मध्य एशिया के विशेष दूत सर्जियो गोर आज तीन दिवसीय नेपाल दौरे पर  काठमांडू आ रहे हैं । ११ दिन पहले ही दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों को देखने वाले अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री एस. पॉल कपुर अपनी तीन दिवसीय नेपाल भ्रमण पूरी कर लौट चुके थे, जिसके बाद गोर का यह भ्रमण हो रहा है ।
भारत के लिए अमेरिकी राजदूत रह चुके गोर नेपाल में प्रधानमंत्री बालेन साह से मुलाकात करने की योजना में हैं लेकिन प्रधानमंत्री साह ने अभी तक इस मुलाकात के बारे में पुष्टि नहीं की है । बालेन सचिवालय के सूत्रों के अनुसार गोर के साथ मुलाकात का कोई कार्यक्रम अभी तक तय नहीं है ।
राष्ट्रपति ट्रम्प के विशेष दूत के रूप में गोर का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री से मुलाकात करना ही है, लेकिन यह अभी तक सुनिश्चित नहीं हो पाया है । गोर इससे पहले बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका सहित कई देशों का भ्रमण कर, वहां के राष्ट्र प्रमुखों से मुलाकात कर चुके हैं ।  नेपाल में प्रधानमंत्री बालेन से मुलाकात सुनिश्चित नहीं होने के बावजूद वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले और विदेश मंत्री शिशिर खनाल से उनकी मुलाकात तय हो चुकी है ।
बालेन को प्रधानमंत्री बने एक महीने से अधिक समय हो चुका है, लेकिन उन्होंने अब तक किसी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात नहीं की है । उन्होंने चैत २५ को सामूहिक रूप से राजदूतों से मुलाकात की थी । सचिवालय सूत्रों के अनुसार, उन्होंने विदेश से आने वाले राजदूतों या निम्न स्तर के अधिकारियों से व्यक्तिगत मुलाकात नहीं करने का निर्णय लिया है और वे केवल राष्ट्र प्रमुख या शीर्ष स्तर के मंत्रियों से ही मिलने के इच्छुक हैं।
इसी बीच, वैशाख २८ को भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी नेपाल दौरे पर आने वाले हैं। वे प्रधानमंत्री बालेन के भारत दौरे के लिए औपचारिक निमंत्रण लेकर आ रहे हैं। यह अभी तय नहीं है कि वे यह निमंत्रण सीधे प्रधानमंत्री बालेन को सौंपेंगे या विदेश मंत्रालय के माध्यम से भेजेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com