Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अध्यादेश लाकर सरकार ने संसद और नागरिकों का अपमान किया है – कांग्रेस सभापति

 

काठमांडू, बैशाख १७ – नेपाली कांग्रेस के सभापति गगन थापा ने कहा कि सरकार अध्यादेश के द्वारा शासन करने की कोशिश कर रही है और संसद् तथा नागरिकों का अपमान कर रही है । सर्लाही पहुँचकर थापा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही है ।
उन्होंने कहा कि संसद के अधिवेशन बुलाकर फिर उसे स्थगित कर देने के पीछे का कारण अब स्पष्ट हो गया है । उन्होंने कहा, “यह संसद और नागरिकों का अपमान है ।”
सभापति थापा ने कहा कि सरकार को संसद् के प्रति विश्वास नहीं है इसलिए संसद् को छलकर अध्यादेश लाया । उन्होंने कहा कि“नागरिकों का अपमान क्यों किया गया, यह तो बताने की भी जरुरत नहीं हैं । कुछ मंत्रियों ने कहा कि संसद् की तैयारी न होने के कारण अनुरोध में स्थगित किया गया ।”

यह भी पढें   लायन्स क्लब के नये पदाधिकारियों का हुआ गठन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *