Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ये अध्यादेश किसी व्यक्ति या समूह के स्वार्थ के लिए नहीं वरन नागरिकों के हित के लिए लाया गया है – असिम शाह

 

काठमांडू, बैशाख १७ – प्रधानमंत्री बालेन्द्र साह के राजनीतिक सलाहकार असीम शाह ने कहा है कि सरकार ने सार्वजनिक सेवा वितरण और प्रशासनिक प्रणाली में मौजूद नीतिगत जटिलताओं को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है ।
गुरुवार (वैशाख १७) को सामाजिक संजाल पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने बताया कि जनहित से जुड़े निर्णयों को निर्धारित समय के भीतर पूरा करने और जनता को सुशासन का भरोसा दिलाने के लिए यह अध्यादेश लाया गया है । उन्होंने कहा कि – पुराने और जटिल कानूनी प्रावधानों के कारण जनहित के कार्यों में होने वाली देरी को यह समाप्त करेगा ।
उन्होंने बताया कि २०८३ वैशाख १४ को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को अध्यादेशों के प्रमाणीकरण के लिए भेजा गया है ।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ये अध्यादेश किसी व्यक्ति या समूह के स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि पूरी तरह नागरिकों के हितों और राज्य तंत्र की प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए लाया गया हैं ।

यह भी पढें   रक्सौल की सूखती साहित्यिक सरिता :- चंदेश्वर प्र. वर्मा से शुरू हुई, साहित्यिक चेतना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की चुनौती।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com